फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Video of argument between driver and conductor over tea goes viral

Rewari News: ड्राइवर और कंडक्टर के बीच चाय पीने को लेकर बहस का वीडियो वायरल

Tue, 28 Apr 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Video of argument between driver and conductor over tea goes viral
रेवाड़ी। नारनौल डिपो की रोडवेज बस में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच चाय पीने को लेकर बहस हो गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामला 13 अप्रैल का है। रोडवेज बस दिल्ली से राजस्थान के झुंझुनू जा रही थी। आरोप है कि ड्राइवर ने रेवाड़ी की सवारियों को बस में बैठाने से मना कर दिया। इसके बाद आगे धारूहेड़ा में बस को एक ढाबे पर रोक दिया।
विज्ञापन

कंडक्टर जितेंद्र ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर ड्राइवर ने धमकाया और मारपीट करने की कोशिश की। झुंझुनू बस स्टैंड पर ड्राइवर ने उन्हें फंसाने की धमकी भी दी। जितेंद्र ने इस मामले की शिकायत नारनौल डिपो के जनरल मैनेजर को दी है।
विज्ञापन

ड्राइवर विनोद ने बताया कि दिल्ली से चले हुए काफी समय हो गया था और उन्हें भूख लग रही थी, इसलिए वे ढाबे पर रोटी खाने के लिए रूके थे। इस संबंध में उन्होंने भी जीएम को शिकायत दे रखी है। संवाद वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नारनौल रोडवेज डिपो के जीएम देवदत्त ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने 15 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी। फिलहाल मामले की विभागीय जांच की जा रही है। यह वीडियो 13 अप्रैल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed