Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Victory Day is a memorable day: Vijay Kumar

विजय दिवस यादगार दिन : विजय कुमार

Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Victory Day is a memorable day: Vijay Kumar
लघु सचिवालय में एसडीएम से मुलाकात करती एक्स सर्विसमैन लीग। स्रोत : प्रशासन
कोसली। लघु सचिवालय में कोसली की एक्स सर्विसमैन लीग एसडीएम विजय कुमार यादव से मिलने के लिए पहुंची। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि भारतीय सेना के लिए विजय दिवस यादगार दिन है।
विज्ञापन

इसी दिन 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को आजाद करवाया था। कहा कि फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के नेतृत्व में भारत की सेना ने अद्वितीय शौर्य का परिचय इस युद्ध में दिया था जिसे आज भी दुनिया याद रखती है। एक्स सर्विसमैन लीग कोसली के पैटर्न कर्नल सुधीत यादव ने एसडीएम से सैनिक कैंटीन व सैनिक रेस्ट हाऊस की स्थिति में सुधार लाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इसके लिए एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि वे शीघ्र दोनों स्थानों का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर पूर्व कर्नल आरएस लांबा, कप्तान सीताराम यादव, कप्तान करतार सिंह, कप्तान सुभाष, पूर्व चेयरमैन विजय आजाद, कप्तान चांद सिंह, कप्तान कर्म सिंह, कप्तान नाथूराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed