{"_id":"6a971aeacbd813ef800d6e3e","slug":"vehicles-parked-on-the-dharuhera-highway-cause-traffic-jams-risk-of-accidents-rewari-news-c-198-1-rew1010-244673-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा हाईवे पर खड़े वाहनों से जाम, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा हाईवे पर खड़े वाहनों से जाम, हादसे की आशंका
Wed, 02 Sep 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का बढ़ता आतंक। संवाद
- फोटो : sanvad
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा के आसपास सड़क के किनारे भारी मालवाहन वाहनों के खड़ा होने से सड़क की चौड़ाई सिमट जाती है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
धारूहेड़ा बस स्टैंड पर वाहनों के इंतजार में खड़े यात्रियों में सुरेश, अनिल, सुनील और राजेंद्र ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने और सड़क के किनारे वाहनों के खड़ा होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आने जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और छोटे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण सड़क की जगह कम हो जाती है। ऐसे में अचानक सामने आने वाले वाहन से बचने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। ओवरलोड वाहन अक्सर लेन बदलते हैं जिससे पीछे से आने वाले छोटे वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आरटीओ विभाग और पुलिस प्रशासन से ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नो पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों की निगरानी की जा रही है। हाईवे या सर्विस रोड पर यातायात में बाधा डालकर खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।