{"_id":"67d07e1ab77e9c0e8401253e","slug":"vasanti-evening-program-in-the-name-of-rewari-on-16th-march-rewari-news-c-198-1-rew1001-216367-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वासंती शाम रेवाड़ी के नाम कार्यक्रम 16 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वासंती शाम रेवाड़ी के नाम कार्यक्रम 16 मार्च को
Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सांस्कृतिक संस्था मित्रम की ओर से वासंती शाम रेवाड़ी के नाम कार्यक्रम 16 मार्च को दोपहर 3 बजे से बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के इतिहास, कला, संस्कृति, शिक्षा, राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित होगा। इसमें पुस्तक लोकार्पण, नाट्य मंचन, पुस्तक प्रदर्शनी के अलावा विचार गोष्ठी होगी।
मित्रम् के संयोजक ऋषि सिंहल ने बताया कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य आतिथ्य होंगे। अध्यक्षता मेजर डॉ. टीसी राव करेंगे। स्वागताध्यक्ष जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव होंगे। वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. एसएन सक्सेना विशिष्ट अतिथि होंगे।
वरिष्ठ साहित्यकार विपिन सुनेजा की नव प्रकाशित कृति रेवाड़ी से बोल रहा हूं का लोकार्पण होगा। उनके द्वारा लिखित नाटिका रेवा-नगरी का मंचन होगा। संगीत प्रस्तुति होगी। सभी रचनाकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी। विचार गोष्ठी में कई संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं पुस्तक-प्रेमी भाग लेंगे।