फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Various activities will start from today: DC

आज से होगा विभिन्न गतिविधियों का आगाज : डीसी

Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Various activities will start from today: DC
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आगाज होगा।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए दी। डीसी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता रहे इसके लिए निरंतर सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है। उन्होंने निर्धारित शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमानुसार मंगलवार, 2 अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सेमिनार, कार्यशाला, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ इत्यादि करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकैया के जन्मदिवस पर कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया कि आमजन को उनके घर द्वार के नजदीक तिरंगा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 अगस्त व 3 अगस्त को जिला, उपमंडल, खंड व ग्रामीण स्तर पर तिरंगा बिक्री केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा ताकि आमजन को तिरंगा खरीदने में परेशानी न आए। इसके अलावा तिरंगा उचित मूल्य की दुकानों, डाकघर, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्र, आंगनबाड़ी सेंटर, सरकारी स्कूल और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका व परिषद के कार्यालयों में बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि हर गांव में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। वन विभाग द्वारा 2 से 15 अगस्त तक जिला में पौधरोपण कार्यक्रम तिरंगे के साथ चलाया जाएगा। इसी तरह 3 से 8 अगस्त जिला स्तर, उपमंडल व प्रत्येक खंड पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 3 अगस्त को गांव और खंड स्तर पर 4 अगस्त को उपमंडल स्तर पर 5 अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व उपमंडल स्तर पर 6 व 7 को होगा राहगीरी का आयोजन :
डीसी ने बताया कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी व्यावसायिक संस्थानों में 3 अगस्त से 5 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। जिला व उपमंडल स्तर पर 6 से 7 डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रत्येक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली, पेंटिंग इत्यादि का आयोजन कराया जाएगा तथा 8 अगस्त से 9 अगस्त सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा तिरंगा पद यात्रा तथा साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा, इन दिनों जिला के प्रत्येक अमृत सरोवर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
अगस्त को राहगीरी कार्यक्रम करवाया जाएगा। जिला में ऐतिहासिक स्थानों पर 8 से 9 अगस्त तक हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा 8 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रत्येक स्कूल में 10 अगस्त को अभिभावक-शिक्षक की बैठक होगी तथा 15 अगस्त को प्रत्येक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8 से 15 तक निकाली जाएंगी प्रभात फेरियां :
डीसी ने बताया कि 8 से 15 अगस्त स्कूल स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन होगा। प्रत्येक स्कूल यह भी सुनिश्चित करेगा कि कम से कम 50 से 100 विद्यार्थी स्कूल के नजदीक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे। प्रभात फेरी में शिक्षक जरूर साथ रहेंगे, विद्यार्थी एवं शिक्षकों के हाथों में तिरंगा होगा और वह देश भक्ति के गीत गाते चलेंगे। प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विद्यार्थी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे शिक्षकों की देखरेख में भारत सरकार की वेबसाइट पर भी अपलोड करेंगे। सभी शिक्षक विद्यार्थी और गैर शैक्षिक कर्मचारी अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएंगे।

रेवाड़ी में 13 से 15 अगस्त तक अमृत सरोवरों पर फहराएगा तिरंगा :
डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रत्येक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली, पेंटिंग इत्यादि का आयोजन कराया जाएगा तथा 8 अगस्त से 9 अगस्त सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा तिरंगा पद यात्रा तथा साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा, इन दिनों जिला के प्रत्येक अमृत सरोवर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed