{"_id":"60f31b6e8ebc3e79b01eff0b","slug":"vaccines-over-in-the-district-all-23-centers-closed-rewari-news-rtk618108765","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में टीके खत्म, सभी 23 केंद्र किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में टीके खत्म, सभी 23 केंद्र किए बंद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बीते एक सप्ताह से चल रही कोविड टीकाकरण की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को टीके की बची हुई डोज भी खत्म हो गई। इसके चलते रविवार को पहली डोज के लिए सभी 23 स्वास्थ्य केंद्र बंद रहेंगे। महज नागरिक अस्पताल, नई बस्ती व सेक्टर-3 में टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को टीके की आठ हजार डोज मिलने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सवाल है कि एक सप्ताह के दौरान लोगों को पहली डोज तो दूर दूसरी डोज के लिए भी घंटों इंतजार करने के बाद नंबर नहीं आ पा रहा है। शनिवार को 5708 डोज लगाई गई हैं। इसके साथ जिले में कुल डोज की संख्या 382444 ही है। जबकि जिले में पात्र आठ लाख लोगों को 16 लाख डोज लगाई जानी है। शनिवार को भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने वालों भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कोविड सम्मत व्यवहार दूर-दूूर तक नहीं दिखाई दिया। ऐसे में संक्रमण से सुरक्षित करने की बजाय कहीं लोग चपेट में न आए जाएं। वहीं दूसरी ओर जिले में शनिवार को 1221 सैंपल में से बावल क्षेत्र में एक संक्रमित मरीज मिला है।
युवाओं को सबसे बड़ी परेशानी
जिले की 12 लाख आबादी में से पांच लाख 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। अभी तक करीब 1.30 लाख की ही टीका लग पाया है। ऐसे में तीन माह के अंदर युवाओं को सुरक्षित करने का स्वास्थ्य विभाग का दावा भी धरा रह गया है। एक ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी लहर की आशंका के चलते इस आयु वर्ग को अगस्त माह तक डोज देने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हालात ऐसे हैं कि बीते एक सप्ताह में पांच हजार युवाओं को भी डोज नहीं लग पाई है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इक्का-दुक्का केंद्र छोड़कर सभी केंद्रों पर दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके चलते छात्रों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोविड प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को टीके की डोज खत्म होने के चलते महज तीन केंद्रों पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। रविवार को आठ हजार डोज मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सोमवार को सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।