फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   uttar pashchim relave ke 419 steshan vaee-phaee suvidha yukt

उत्तर पश्चिम रेलवे के 419 स्टेशन वाई-फाई सुविधा युक्त

Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
uttar pashchim relave ke 419 steshan vaee-phaee suvidha yukt
रेलवे की ओर से जारी की गई आधुनिक सिगनल प्रणाली। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के 419 स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग रेल संचालन में संरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यशील है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में सर्वाधिक 30 स्टेशनों पर इलेक्ट्रोनिक इन्टलॉकिंग की आधुनिक सिग्नल प्रणाली लगाई गई है। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिग्नल प्रणाली में आधुनिकीकरण के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे पर लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4 इंटरमीडिएट ब्लॉक सिस्टम आईबीएस भी स्थापित किए गए हैं। प्रणाली में एक रेलगाड़ी के दूसरे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही आईबीएस को पार करने के बाद उस खंड में दूसरी रेल चलाई जा सकती है। फाटकों पर संरक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए इस वित्त वर्ष में 23 समपार फाटकों को इंटरलॉक्ड किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक कुल 532 समपार फाटकों को इंटरलॉकिंग कर दिया गया है। इस प्रणाली में गेट के बंद होने पर ही सिग्नल हरा होता है। गेट बंद न होने पर उससे जुड़ा सिग्नल लाल ही रहता है, जिससे रेल गाड़ी सुरक्षित दूरी पर खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 समपार फाटकों पर इलेक्ट्रिकल संचालित लिफ्टिंग बेरियर भी लगाए गए हैं, जिनसे इनकी क्षमता एवं कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। रेलवे स्टेशन पर सिग्नल रिले कक्ष सुरक्षा वृद्धि के लिए इस वर्ष 74 स्टेशनों समेत उत्तर पश्चिम रेलवे पर कुल 253 रिले कक्षों में ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में 9 स्टेशनों समेत कुल कुल 419 स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल में 89, जोधपुर मंडल में 120, अजमेर मंडल में 86 एवं बीकानेर मंडल में 124 स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सुविधा मिल रही है। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए इस वित्त वर्ष में उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 स्टेशनों पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड एवं 4 स्टेशनों पर कोर्च कोच गाइडेंस सिस्टम समेत कुल 52 स्टेशनों पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड एवं 47 स्टेशनों पर कोच गाइडनेंस प्रणाली लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करने के साथ ही रेल संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इस दिशा में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग उत्तर पश्चिम रेलवे सतत और निरंतर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed