{"_id":"668c3390537d0b2a450fda34","slug":"using-old-tiles-to-build-a-street-rewari-news-c-198-1-rew1001-206526-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गली बनाने में पुरानी टाइल का कर रहे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गली बनाने में पुरानी टाइल का कर रहे इस्तेमाल
Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। वार्ड संख्या 24 कुतुबपुर मोहल्ले में बन रही गली में पुरानी टाइल लगाने का आरोप लगाया गया है। लोगों का कहना है कि नई टाइल का टेंडर होने के बाद भी पुरानी टाइल लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई मौके पर नही पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
विधायक चिरंजीव राव ने डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त को फोन कर बताया कि 10 वर्ष बाद गली नंबर 24 बन रही है। इसमें पुरानी टाइल लगाई जा रही है। कई वर्ष से लोग परेशानी उठा रहे हैं और 10 वर्ष बाद गली बन भी रही है तो पुरानी टाइल लगाई जा रही है जो फिर टूट जाएगी। शिकायत के बाद फिलहाल गली का कार्य रोक दिया गया है। विधायक ने कहा जब टेंडर हुआ है और पेमेंट नई टाइल के हिसाब से हो रही है। फिर पुरानी टाइल क्यों लगाई जा रही है। अधिकारी मौके पर जाकर कार्य की जांच क्यों नही करते हैं।
विधायक चिरंजीव राव ने पत्रकारों को बताया कि नगर परिषद ने नालों की सफाई के लिए अभी टेंडर नहीं दिया है। टेंडर छूटने में अभी भी दो चार दिन का समय लगेगा। सभी को पता है कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इसके बाद भी नालों की सफाई के लिए टेंडर समय पर क्यों नहीं किया गया। नगर परिषद की कमी के चलते शहर में जगह जगह जलभराव होता है।