फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Upload the annual examination marks of 9th and 11th class students till 3rd

Rewari News: 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक 3 तक करें अपलोड

Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Upload the annual examination marks of 9th and 11th class students till 3rd
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों, विद्यापीठों को 3 मई तक शैक्षिक सत्र 2023-24 के कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बोर्ड का संबंधित पोर्टल 3 मई तक खुला रहेगा, जब तक सभी स्कूल अपने-अपने अंक अपलोड कर दें। इसके लिए बोर्ड ने पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। विभाग ने पत्र में कहा है कि हरियाणा राज्य के सभी राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों, विद्यापीठों के शैक्षिक सत्र 2023-24 के कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल 4 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच खोला गया था, लेकिन उस दौरान सभी स्कूल रिजल्ट अपलोड नहीं कर पाए थे, इसके कारण बोर्ड की ओर से इसकी अंतिम तिथि तो बढ़ाया गया है, अब यह पोर्टल 3 मई तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपने-अपने विद्यालयों के पोर्टल पर लॉगिन आईडी या पासवर्ड से लॉगिन करते हुए कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करें, वरना अंक अपलोड न करने की स्थिति में ऐसे छात्रों को कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed