फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   United Kisan Morcha took out Kisan Tiranga Kanwar Yatra

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली

Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha took out Kisan Tiranga Kanwar Yatra
तिरंगा कांवड़ यात्रा में भाग लेते लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा व जय किसान आंदोलन के किसानों ने गांव टाकंडी बस स्टैंड से लेकर जयसिंहपुरा खेड़ा बॉर्डर तक किसान तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व किसान नेता योगेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि देशवासी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह दिन किसान- मजदूर आजादी संग्राम दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके अलावा किसान तिरंगा कांवड़ यात्रा भी निकाल रहे हैं। किसान तिरंगा कांवड़ यात्रा में सभी किसान अपने गांव से मिट्टी व जल लेकर आए व टाकंडी बस स्टैंड से लेकर जयसिंहपुरा खेड़ा बॉर्डर तक पद यात्रा की। गांव- गांव से आई मिट्टी व जल को जयसिंहपुरा खेड़ा बॉर्डर पर बने किसान शहीद स्मारक पर चढ़ाया गया। लाल किले से प्रधानमंत्री के भाषण के बारे में टिप्पणी करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि सच्चे मायने में आजादी तब होगी, जब भारतवर्ष को भूख, गरीबी, अशिक्षा व असमानता से आजादी मिलेगी। इस मौके पर जय किसान आंदोलन के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस आजाद भारत में किसानों को 9 माह से भी अधिक समय से आंदोलन करते हुए हो गए हैं। किसानों पर जबरदस्ती थोपे गए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए अपने परिवार के साथ सड़कों पर रहकर ऐतिहासिक किसान आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार को अपना अहम और गुरूर छोड़कर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। इस अवसर पर जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जय किसान आंदोलन उपाध्यक्ष दीपक लाम्बा के साथ हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के बहुत से किसानों और महिला किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed