फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Minister flagged off a truck loaded with relief material to flood-affected district Hoshiarpur in Punjab

Rewari News: केंद्रीय मंत्री ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिले होशियारपुर किया रवाना

Sun, 07 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Union Minister flagged off a truck loaded with relief material to flood-affected district Hoshiarpur in Punjab
फोटो 04: सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवान - फोटो : mathura
सोनीपत। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति पूरे हरियाणा की गहरी संवेदना है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है। पूरा देश और विशेषकर हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार दोपहर सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर बाढ़ प्रभावित जिले होशियारपुर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सदैव सेवा और सहयोग की भावना से आगे आता रहा है और इस बार भी सोनीपत की जनता व संस्थाओं ने मिलकर मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रवाना किए गए ट्रक में जीवन-यापन की सभी आवश्यक वस्तुएं हैं। 500 मेडिकल किट में प्राथमिक उपचार की सभी दवाएं हैं ताकि लोग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का तुरंत समाधान कर सकें। एक हजार मच्छरदानियां भी भेजी जा रही हैं ताकि लोग मच्छरों से बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राहत सामग्री से भरा ट्रक होशियारपुर के लिए रवाना किया गया है। आने वाले दिनों में गुरदासपुर (बटाला) और पठानकोट जिले में सोनीपत जिले से अलग-अलग ट्रकों से राहत सामग्री भेजी जाएगी। यह क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक सभी प्रभावित परिवारों तक मदद नहीं पहुंच जाती।

उन्होंने भाजपा कार्यालय परिसर में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान मेयर राजीव जैन, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया मोर, भाजपा नेता माईराम कौशिक, देवेंद्र कौशिक, वेदपाल शास्त्री, राजेश शांडिल्य, जितेंद्र कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed