{"_id":"698a2688bace829667096e3c","slug":"union-budget-is-for-the-upliftment-of-the-last-man-in-line-jagdish-rewari-news-c-198-1-rew1001-233335-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का है केंद्रीय बजट : जगदीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का है केंद्रीय बजट : जगदीश
Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विशेष संगोष्ठी में बातचीत करते भाजपा नेता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक जगदीश नायर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का बजट है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने की। जगदीश नायर ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय है।
नायर ने विशेष रूप से गरीब, पिछड़ों और अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में जो निवेश प्रस्तावित है, उसका सीधा लाभ एससी समाज के युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि सामान्य वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने वाला एक ठोस दस्तावेज है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बजट को देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जिला टीम और मोर्चा के कार्यकर्ता इस बजट की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस मौके पर धर्मेंद्र मोरवाल, अजय रंगा, हरद्वारी लाल, मुकेश रंगा, रेवाड़ी मंडल महामंत्री मुकेश सारवान, राजीव आहूजा, शिंभू सैनी व अन्य लोग मौजूद रहे।