फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unfortunate for Captain Amarinder Singh to leave the party : Caprain Ajay Singh

अमरिंदर सिंह का पार्टी छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : कैप्टन अजय सिंह

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate for Captain Amarinder Singh to leave the party : Caprain Ajay Singh
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब विधानसभा चुनाव के चार माह पूर्व अचानक पार्टी छोड़ना नेतृत्व के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन

शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने कहा कि अमरिंदर सिंह को जब पंजाब कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया उस समय वे अकाली छोड़ कर आए थे, फिर भी कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास किया और उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब उनको कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखना चाहिए। जिस पार्टी ने उनको इतना मान-सम्मान दिया है वो आगे भी उनको पूरा मान-सम्मान देगी। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं ही 2017 में कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है और उनकी आयु 80 वर्ष हो चुकी है। इसलिए अब उनको इज्जतपूर्ण तरीके से राजनीति से रिटायर्ड होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शक बनकर रहना चाहिए। अमरिंदर सिंह को एक बार फिर विचार करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी जिन्होंने उनको इतना कुछ दिया है, फिर से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें और आने वाले पंजाब चुनाव में एकजुट होकर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed