फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Under the guidance of Reena Goyat of Meham, female athlete Radha won the gold medal.

Rewari News: महम की रीना गोयत के मार्गदर्शन में महिला खिलाड़ी राधा ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Under the guidance of Reena Goyat of Meham, female athlete Radha won the gold medal.
फोटो 01 विजेता महिला खिलाड़ी सोनी के साथ रीना । स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महम। ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की चीफ कोच रीना गोयत के मार्गदर्शन में महिला खिलाड़ी राधा सोनी ने स्वर्ण पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी सोनी इलाहाबाद की रहने वाली हैं और यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
उत्तर प्रदेश के माेदी नगर में 3 से 14 फरवरी तक सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें ऑल इंडिया पुलिस की टीम का नेतृत्व महम के वार्ड 14 की रहने वाली रीना गोयत कर रही हैं।
विज्ञापन

पति प्रेम गोयत ने बताया कि रीना स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं। रीना के मार्गदर्शन में सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में राधा सोनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले भी इनके नेतृत्व में सीआईएसएफ के खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना इससे पहले देश का 15 बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने पहली बार पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ में चैंपियनशिप अपने नाम की थी। सीआईएसएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर रीना 2024 में आयोजित पुलिस गेम्स में महिला वर्ग में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed