फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths gang-raped by kidnapping a minor

नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths gang-raped by kidnapping a minor
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में दो युवकों ने रात के समय दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर बंद मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात को नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है और गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। एक नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी लघुशंका के लिए उठी थी। रात को पड़ोस में रहने वाले युवक उनके घर में घुस आया और किशोरी का मुंह दबाकर नजदीक स्थित एक बंद मकान में उठा ले गया। मकान में पहले ही आरोपी युवक का एक साथी मौजूद था। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी नाबालिग को धमकी देकर भाग गए। रात करीब दो बजे किशोरी रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच व नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed