फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died after falling in a well

कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत

Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after falling in a well
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव कन्हौरा में शनिवार देर रात कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक शराब के नशे के चलते कुएं में गिर गए होंगे। इससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हालांकि युवकाें की मौत से संबंधित कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दो दिन पहले घर से काम की तलाश में निकले थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव कन्हौरा निवासी अमित (21) व अमन (23) दोनों मजदूरी करते थे। दोनों के घर भी साथ-साथ ही है। दोनों 2 दिन पहले घर से कही बाहर काम की तलाश में निकले थे। परिजनों ने भी उनकी तलाश इसलिए नहीं की, क्योंकि वह अकसर काम की तलाश में बाहर जाते रहते थे। दोनों ही अविवाहित थे। अमित के दो एवं अमन के एक भाई है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम गांव के कुछ युवक हांसावास रोड स्थित एक खेत में क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। उसी दौरान एक युवक कुएं के पास गया तो उसमें लाश नजर आई। युवक ने अपने साथियों को बताया। इसके बाद गांव में सूचना दी गई। सूचना के बाद कुएं के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। साथ ही रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला। दोनों के शव काफी वक्त तक पानी में रहने की वजह से फूल गए, जिसकी वजह से ग्रामीण भी उन्हें पहचान नहीं सके। पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के हाथ पर नाम लिखा देख पहचाना
सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन दोनों को वह भी पहचान नहीं सके। बाद में एक युवक के हाथ पर उसका नाम लिखा देख उसकी पहचान की। पुलिस ने रात 11 बजे दोनों के शव को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

--
वर्जन
पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कुएं से बाहर निकालवाया है। दोनों युवक दो दिन से लापता थे। बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर जांच की जा रही है।
-धर्मपाल, थाना प्रभारी रोहड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed