फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two women arrest for auto theft

आटो सवार महिला यात्री का पर्स चोरी, दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा

Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
two women arrest for auto theft
ऑटो में महिला का पर्स चुराने वाली महिलाओं को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Rewari
शहर में सरकुलर रोड पर ऑटो सवार दो महिलाओं ने एक महिला का बैग काटकर पर्स चोरी कर लिया। घटना का पता चलने के बाद महिला ने पुलिस को बुलाकर दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शहर में इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इसी सप्ताह एक एक वृद्धा को लूटने के प्रयास का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी पूनम ने बताया कि शनिवार को सरकुलर रोड पर झज्जर चौक की तरफ से आ रहे ऑटो में ट्रामा सेंटर के पास से एक महिला सवार हुई। ऑटो में दो महिलाएं पहले से सवार थीं। महिला के ऑटो में चढ़ने के बाद पहले से ऑटो में सवार महिलाओं ने पहले अपना बैग महिला के बैग पर रखा। ऑटो चलने के बाद महिलाओं ने मौका मिलते ही महिला के बैग में ब्लेड से कट मारकर उससे पर्स चोरी कर लिया। महिलाओं की यह करतूत ऑटो चालक ने देख ली तथा महिलाओं को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने फोन कर पुलिस को बुलाया तथा दोनों महिलाएं पुलिस के हवाले कर दी। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed