फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two wagons of goods train derailed while loading container

कंटेनर लोड करते समय पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे

Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two wagons of goods train derailed while loading container
गांव काठूवास के पास पटरी से उतरे मारगाड़ी के डिब्बे। संवाद - फोटो : Rewari
जिले की सीमा से सटे राजस्थान के अलवर जिले के गांव काठूवास स्थित कंटेनर डिपो में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सायरन बजने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियरिंग टीम ने ट्रैक से उतरे डिब्बों को वापस चढ़ाया तथा ट्रैक की मरम्मत की। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव काठूवास में रेलवे का कंटेनर डिपो है। डिपो में कंटेनर लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डिपो के यार्ड में एक मालगाड़ी में कंटेनर रखे जा रहे थे। ट्रेन को आगे-पीछे करने के दौरान दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद कंटेनर डिपो में अफरातफरी मच गई। डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर तेज हूटर बजाया गया। हूटर बजने के बाद रेलवे के अधिकारी कंटेनर डिपो पहुंचे। डिब्बों को वापस ट्रैक पर चढ़ाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। चूंकि कंटेनर डिपो में ही डिब्बे पटरी से उतरे इसलिए ट्रैक बाधित नहीं हुआ तथा यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में भी रही हूटर बजने की चर्चा
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हूटर काफी तेज बजता है। हूटर की आवाज शहर में कई किमी तक सुनाई देती है। सुबह के समय जब हूटर बजा तो शहरवासियों को भी किसी बड़ी घटना का अंदेशा हो गया। लोग अपना-अपना आंकलन लगाते रहे। रेलवे स्टेशन व अन्य स्रोतों से भी लोग हूटर बजने का कारण जानते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही मालगाड़ी की बोगियों के उतरने की जानकारी मिली दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। राहत ट्रेन में इंजीनियरिंग टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजा गया था। सतपाल सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed