फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two trains partially cancelled, routes of four changed

Rewari News: दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, चार के मार्ग बदले

Sat, 22 Jun 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two trains partially cancelled, routes of four changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अलवर-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते 26 और 27 जून ब्लाक किया जाएगा। इसके चलते दो दिन तक 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। 4 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे जबकि 3 ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ब्लाक के कारण दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी विशेष ट्रेन 27 जून को जयपुर से प्रस्थान करेगी और अलवर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन अलवर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर विशेष ट्रेन 27 जून को रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी-अलवर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


चार ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इनमें गाड़ी संख्या 14312 भुज-बरेली ट्रेन 27 जून को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और रींगस व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 27 जून को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं रींगस व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर 26 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज रेलसेवा 27 जून को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीन ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से रेगुलेट रहेंगी। गाड़ी संख्या 09408 दिल्ली सराय-भुज 26 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। रेलसेवा रेवाड़ी स्टेशन पर 1 घंटे 5 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती 26 जून को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती 27 जून को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed