फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two theatre artists from Rewari received special honour.

Rewari News: रेवाड़ी के दो रंगकर्मियों को मिला विशेष सम्मान

Thu, 12 Feb 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two theatre artists from Rewari received special honour.
महोत्सव में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते रंगकर्मी। स्रोत ) संस्था
रेवाड़ी। नाट्य उत्सव भारत रंग महोत्सव (भारंगम) एवं सारंग महोत्सव 2026 के तहत 9 से 12 फरवरी तक हरियाणा के चयनित रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) दिल्ली और दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेवाड़ी के दो रंगकर्मियों को विशेष सम्मान मिला। दक्षिण हरियाणा में रंगमंच को बढ़ावा देने में सक्रिय वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं राज्य युवा अवाॅर्ड से सम्मानित रंगकर्मी मदन डागर को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा और सुपवा रोहतक के कुलपति प्रो. अमित आर्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मदन डागर ने कहा कि सुपवा रोहतक की यह पहल सराहनीय है। हरियाणा में पहली बार विश्व प्रसिद्ध भारत रंग महोत्सव के मंच पर रंगकर्मियों का सम्मान होना गर्व की बात है। इससे युवा कलाकारों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ रंगमंच में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभिनेता विजय सारन, हरिओम कौशिक, लक्ष्मी रावत, प्रो. दुष्यंत कुमार, डॉ. आनंद शर्मा और अभिनयु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed