फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two students attacked with a knife in Bros Market, one is in critical condition

ब्रॉस मार्केट में दो छात्रों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two students attacked with a knife in Bros Market, one is in critical condition
घायल ललित को अस्पताल लेकर जाते परिजन व अन्य लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्रॉस मार्केट में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दो छात्रों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। यह देखकर हमलावर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां एक छात्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना के बाद डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस हमलावरों में तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हमला आपसी रंजिश में किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गांव नैचाना निवासी प्रवीन व राजपुरा खालसा निवासी ललित दोनों शहर के ही अहीर कॉलेज के छात्र हैं। दोनों दोस्त हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे दोनों बाइक से ब्रॉस मार्केट में किसी काम से आए थे। इसी दौरान यहां पहले से मौजूद युवकों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें बाइक से संभलने का मौका तक नहीं दिया। इस दौरान वे दोनों बाइक से गिर गए। इसके बाद भी हमलावर उनपर चाकू और लात-घूसे चलाते रहे। इस दौरान घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। यह देख हमलावर दोनों को लहूलुहान कर भा निकले। उधर, वारदात से मार्केट में सनसनी फैल गई। इसी किसी ने मामले की सूचना मॉडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह के अलावा डीएसपी मोहम्मद जमाल खान को दी। इस पर वे मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत ही ट्रॉमा सेंटर में भेजकर भर्ती कराया। यहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

-------
आपसी रंजिश का है मामला
मामला आपसी रंजिश का है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। हालांकि अभी हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कबूल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन, रेवाड़ी
--------
चार साल से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, नहीं कराया गया मरम्मत
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाजारों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे करीब चार साल से बंद पड़े हैं। विभाग की ओर से कैमरों की मरम्मत कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे शहर की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। दुकानदारों कहना है कि सीसीटीवी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। सांसद कोष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए राव इंद्रजीत सिंह ने जिला प्रशासन को 10 लाख रुपये दिए थे। नगर परिषद ने इस बजट में शहर के बाजारों व प्रमुख चौराहों पर 24 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम शहर थाना में बनाया गया था। कैमरे लगवाने के कुछ दिन बाद से ही इनके टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था।
--------
तीन दिन पहले दुुकानदार भाइयों की कुछ लोगों ने की थी पिटाई
ब्रॉस मार्केट में तीन दिन पहले कुछ लोगों ने दुकानदार भाइयों जयभगवान और पवन यादव की पिटाई कर दी थी। कपड़ा खरीदने के बाद आरोपी युवक रुपये देने से इनकार कर रहे थे। इस पर उसने कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दोनों को पीटकर घायल कर दिया था। जयभगवान ने आरोपियों में शामिल भवाड़ी निवासी गजेंद्र को पहचान लिया था।
व्यापारियों की सुरक्षा के मामले में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी
शहर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले व्यापारियों और आम आदमी के साथ हो चुकी हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहती है। यदि पुलिस सख्त कदम उठाए तो अपराधियों और बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद न हों। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जल्द व्यापार मंडल की मीटिंग बुलाई जाएगी।
-प्रदीप जैन, सचिव, गुड़ बाजार ज्वैलर्स एसोसिएशन
--------
ब्रास मार्केट में पुलिस चौकी बनाई जाए
छात्रों पर हुए हमले की तीखी निंदा करते हैं। ब्रॉस मार्केट शहर का महत्वपूर्ण बाजार है। यहां व्यापारियों की सुरक्षा रामभरोसे है। बाजार में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना के लिए एसोसिएशन पुलिस अधीक्षक एवं साउथ रेंज महानिरीक्षक मिलकर उनको ज्ञापन देगा।

-अमित स्वामी, मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार, ब्रॉस मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन
--------
बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए
छात्रों का चाकू मारकर घायल करना निंदनीय है। व्यापारी लोग बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे भी सही नहीं है। पुलिस सुरक्षा के नाम पर बाजार में कुछ भी नहीं है। वारदात से व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। स्वर्ण व्यापारियों की दुकानें भी निश्चित दायरे में ही हैं। बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।
-दीपक सोनी, स्वर्णकार, नवदीप ज्वैलर्स, ब्रास मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed