{"_id":"685edce9ad91ab1f970956f5","slug":"two-smugglers-from-west-bengal-arrested-with-10674-kg-of-ganja-rewari-news-c-198-1-rew1001-221711-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 10.674 किलो गांजा के साथ पश्चिम बंगाल के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 10.674 किलो गांजा के साथ पश्चिम बंगाल के दो तस्कर गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4आरोपी, शेख सारूख। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस टीम ने रेवाड़ी कंटेनर डिपो के पास से 10.674 किलोग्राम गांजा के साथ पश्चिम बंगाल के जिला मेदिनीपुर के गांव राजाराम चक निवासी शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन और गांव दाउदपुर निवासी शेख शारूख को गिरफ्तार किया है। दोनों कंटेनर डिपो के पास झोपड़ी में रह रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन ने बताया कि वह झुग्गियों में रहने वाले शेख शारुख के साथ मिलकर गांजा बेचता है। पकड़े गए गांजे में उसकी भी हिस्सेदारी है। पुलिस ने थाना माॅडल टाउन में शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन व शेख शारुख के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी सेक्टर-3 इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि 25 जून की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी कंटेनर डिपो के पास बनी झुग्गी में रहने वाला शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन गांजा बेचता है। इसके बाद छापा डालकर पीठ पर कट्टा लाद कर जाते युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाश की दौरान कट्टे से एक पॉलीथिन से 5.380 किलोग्राम व दूसरी पॉलीथिन से 5.294 किलो समेत कुल 10.674 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन और शेख शारुख को अदालत में पेश किया गया है। इनमें शेख जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन को पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है।