फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two road accident in district

जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
two road accident in district
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात को करीब दस बजे गांव हांसावास निवासी जतिन व अलवर के गांव पाटन अहीर निवासी उज्ज्वल बाइक पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 से जा रहे थे। जब वह गांव पाल्हावास के निकट बने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो बाइक सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जतिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा उज्ज्वल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य हादसे में रोहतक के गांव पटवापुर निवासी राकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह करीब चार माह से बगथला में खेतों में फसलों की रखवाली करता हैं। 15 फरवरी की शाम को करीब आठ बजे वह पैदल सड़क किनारे बगथला की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं टकराने के बाद दोनों युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक पातुहेड़ा निवासी धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा राकेश की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed