फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two pistol two arrest

दो देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two pistol two arrest
सीआईए रेवाड़ी ने रविवार की शाम को गांव गुजरीवास से दो युवक को अवैध हथियार व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव भूड़ला निवासी सुखबीर व गांव गुजरीवास निवासी राजपाल उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपी लूट के मामले में जेल में बद थे, कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से आए थे। पुलिस के अनुसार सीआईए रेवाड़ी की टीम गांव करनावास के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव गुजरीवास के सरकारी स्कूल के पास दो युवक मोटरसाइकिल पर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सीआईए की टीम ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। डीएसपी जमाल मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे तथा दोनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपी सुखबीर से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस तथा राजपाल उर्फ टिंकू से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस व 9 ग्राम 70 मिलीग्राम स्मैक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ कसौला थाना में आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed