फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two pairs of trains will remain canceled till May 19

Rewari News: दो जोड़ी ट्रेनें 19 मई तक रहेंगी रद्द

Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of trains will remain canceled till May 19
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखण्ड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं रद्द रहेंगी।
फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन (अप व डाउन) 18 मई तक रद्द रहेगी। रेवाड़ी-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन 11 मई से 18 मई तक (8 ट्रिप) और हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 12 मई से 19 मई तक (8 ट्रिप) रद्द रहेगी। रेवाड़ी-काठूवास के बीच 27 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इस पर 352 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। वहीं, काठूवास से नारनौल के बीच 24 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण पर करीब 313 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। रेवाड़ी से काठूवास व अस्थल बोहर तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन


माल ढुलाई का कार्य भी बढ़ेगा

इस रेलवे लाइन के डबल होने से सीधे तौर पर रेवाड़ी क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। रेल सेवाएं बढ़ने के साथ-साथ इस रेलवे लाइन पर माल ढुलाई का कार्य भी बढ़ेगा। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए भी रेल के माध्यम से सामान को दूसरे स्थानों पर भेजने और अन्य स्थानों से सामान मंगवाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed