{"_id":"6616f87f46264c28560b0ab4","slug":"two-more-accused-arrested-in-mobile-phone-theft-rewari-news-c-198-1-rew1001-203083-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल फोन चोरी में दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल फोन चोरी में दो आरोपी और गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा-1 के इंचार्ज सुमेर सिंह ने बताया कि अभय सिंह चौक रेवाड़ी के नजदीक इन्ट्राकार्ट हब इंचार्ज सुजीत सिंह ने बताया था कि उनके हब पर डिलीवरी के लिए फोन आते हैं। 9 अक्तूबर 2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके 16 मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी स्नेह दीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 3 मोबाइल बरामद किए थे। पूछताछ में स्नेह दीप ने बताया था कि मोबाइल फोन उसने जिला चरखी दादरी के गांव दातोली हाल आबाद ग्रीन पार्क काॅलोनी गांव मांढेया कलां निवासी विक्रम उर्फ विक्की से खरीदे थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी विक्रम से पूछताछ की। बताया कि उपरोक्त मोबाइल फोन सुभाष बस्ती निवासी मनीष ने चोरी करके उसको बेचने के लिए दिए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम व मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद