{"_id":"65d39942a3e359f8cd0f7543","slug":"two-injured-in-car-accident-rewari-news-c-198-1-fth1001-200996-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसे में कार सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसे में कार सवार दो घायल
Mon, 19 Feb 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्राला ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव पवाला निवासी राजाराम ने बताया कि बीते 10 फरवरी को रात करीब 2 बजे वह अपनी गाड़ी चला रहे थे। साथ ही साथी रमेश चंद्र भी थे। जब वह लोहा पुलिया के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्राला ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन