फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two groups clashed in the panchayat election rivalry in village Kharkhada

गांव खरखड़ा में पंचायत चुनाव की रंजिश में दो गुट भिड़े

Mon, 21 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in the panchayat election rivalry in village Kharkhada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खरखड़ा में चुनावी रंजिश के कारण जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने हारे हुए प्रत्याशी के परिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी तो दूसरे पक्ष ने जवाब में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव खरखड़ा निवासी सोनू की पत्नी ने 12 नवंबर को हुए चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उसकी हार हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अनिल के परिवार की महिला ने चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। सोनू के भाई अशोक ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की रात से अनिल द्वारा उनके फोन पर बार-बार कॉल कर धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

20 नवंबर को उनके छोटे भाई परमानंद के फोन पर भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। कई बार उसे कॉल की गई, लेकिन वे नजर अंदाज करते रहे। आरोप है कि जीत की खुशी में दूसरे पक्ष के समर्थकों की तरफ से रविवार को गांव में पार्टी की की जा रही थी। शाम को गांव के ही हनुमान मंदिर के पास अनिल व प्रदीप ने अपनी गाड़ी से हमे कुचलने का प्रयास किया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। साथ ही दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से प्रदीप कुमार की पत्नी पूजा यादव ने धारूहेड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि रविवार को वह घर पर थी। इस दौरान गांव खरखड़ा निवासी रमेश, मिंटू उर्फ अशोक, सोनू व बालू, चंदी के अलावा 15-20 लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और गाली गलौज की। पूजा का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों कहा कि तेरा पति कहां है, उसे हम सबक सिखाते है। इसके बाद वो सभी चले गए तथा उसे पता चला कि उन्होंने उसके पति प्रदीप व अनिल के साथ मारपीट की व गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed