फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two Died in Accident at Kosli of Rewari

Rewari: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे और मां की मौत, पिता घायल

Sat, 12 Nov 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 11:40 AM IST
सार

झज्जर जिले के गांव ढाणा निवासी सूबे सिंह (25) अपनी पत्नी मिथलेश (21) और डेढ़ साल के बच्चे कविश के साथ बाइक पर रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे कोसली में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two Died in Accident at Kosli of Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रेवाड़ी के कोसली में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कोसली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को झज्जर जिले के गांव ढाणा निवासी सूबे सिंह (25) अपनी पत्नी मिथलेश (21) और डेढ़ साल के बच्चे कविश के साथ बाइक पर रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे कोसली में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में कविश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूबे सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों को तुरंत कोसली के अस्पताल में लाया गया, जहां कविश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूबे सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश की गंभीर हालत के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान पीजीआई में मिथलेश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूबे सिंह के पिता रामकरण की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कविश व उसकी मां मिथलेश के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए है, जिससे आरोपी ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed