{"_id":"45bb9466d29346860e558039d4d3444d","slug":"two-death-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत
रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-8 पर एक कांप्लैक्स के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और उसके साथी की मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के गांव मालपुरा निवासी हंसराज की क्षेत्र में ही दुकान है। वह अपने साथी सतीश कुमार के साथ शनिवार देर रात बाइक से गांव जा रहा था। हाइवे किनारे बने एक कांप्लैक्स के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन