फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two commit suicide in a domestic dispute in Rewari of Haryana

Rewari: घरेलू कलह में दो बेटों ने निगला जहर, एक की मौत, अंतिम संस्कार से आते हुए पिता ने भी लगाया फंदा

Tue, 20 Sep 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटते समय पिता ने रास्ते में पायजामे से फंदा लगा लिया। एक बेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Two commit suicide in a domestic dispute in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव राजगढ़ में सोमवार मध्य रात्रि दो सगे भाइयों ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। इनमें से भाई 22 वर्षीय कलम और दूसरा 14 वर्षीय जतिन हैं। जहरीला पदार्थ निगलने से छोटे भाई जतिन की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि कमल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं छोटे बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए जब परिजन लौट रहे थे बीच रास्ते में पिता सुभाष (45) रुक गया और पेड़ के सहारे पायजामे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर कलह हो गई थी जिसके चलते दोनों भाइयों ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी में भर्ती करवाया गया। जहां पर मंगलवार को छोटे भाई जतिन की मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन गांव के ही सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सुभाष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान पता चला कि उक्त सभी शराब पीने के आदी थे। इसकी वजह से कलह थी। सुभाष का शव अस्पताल में रखवा दिया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।  -शिवचरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, रामगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed