फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two brothers from UP robbed in Rewari

Rewari News: यूपी के दो भाइयों से रेवाड़ी में लूट

Tue, 10 Oct 2023 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two brothers from UP robbed in Rewari
रेवाड़ी। शहर में यूपी के रहने वाले दो सगे भाइयों को एक कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूट लिया। वारदात के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस के अलावा सीआईए की टीमों ने तीन बदमाशों को धर दबोचा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उनके खिलाफ मॉडल टाउन थाना में लूट का केस दर्ज किया गया है। यूपी के जिला एटा निवासी गगनदीप व हिमांशु दोनों रेवाड़ी शहर में रहते है। सोमवार की अलसुबह दोनों भाई धारूहेड़ा जाने के लिए शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर खड़े हुए थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रूकी। कार में 3 बदमाश सवार थे। बदमाशों ने दोनों सगे भाइयों को लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। दिल्ली रोड पर शहर से निकलते ही गांव फिदेड़ी के पास पहुंचते ही कार में सवार बदमाशों ने गगनदीप व उसके भाई हिमांशु पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे 9 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिए। दोनों भाइयों को बदमाश रास्ते में ही उतारकर फरार हो गए। गगनदीप ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सदर, मॉडल टाउन और सीआईए की टीमें एक्टिव हुई। सीआईए-2 और सीआईए-3 की टीमों ने ट्रैप लगाकर वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपियों में रेवाड़ी शहर के कुआं कोठी निवासी जॉनी सैनी, धामलाका निवासी मनीष उर्फ खरोला, राजीव नगर निवासी नवीन उर्फ ध्रुव शामिल हैं। आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला कि जिस कार में आरोपियों ने गगनदीप और हिमांशु को लिफ्ट दी थी। उस कार को रविवार की रात ही आरोपियों ने शहर के विजय नगर से चोरी किया था। यह कार जुगनू नाम के व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस टीमों ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed