रेवाड़ी। गांव हांसाका में शादी समारोह में डीजे पर नाचते वक्त मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों और उनके नौकर पर हॉकी से हमला कर दिया। हमले में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिवाड़ी के अरावली विहार में रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार और उसका छोटा भाई शहजाद अपने नौकर अजय पांडेय तथा श्रीचंद्र रेवाड़ी के गांव हांसाका में सुभाष के लड़के की शादी में आए हुए थे। देर रात करीब 11 बजे जब वापस हांसाका से कार में भिवाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार एक सफेद रंग की वैगनार कार आई और गांव जोनावास के समीप उनकी स्कॉर्पियों गाड़ी से आकर टकराई, जिसमे 3-4 युवक सवार थे। ये सभी गांव हांसाका में शादी समारोह में उनके साथ डीजे पर नाच रहे थे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद एक और तेज रफ्तार लाल रंग की स्विफ्ट कार आकर उनके पास रुकी, जिसमें सवार आरोपियों ने शहजाद व उसके नौकर पर हॉकी से हमला करना शुरू कर दिया। पीछे चल रहे आजाद ने जब अपनी गाड़ी उनके पास रोकी तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी वैगनार कार को भी तोड़ दिया।
आजाद ने बताया कि जब मैने डायल-112 पर पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका फोन भी फेंक दिया, जो बाद में तलाश करने पर वहीं पर मिला गया। इस हमले में शहजाद के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसे धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आजाद की शिकायत पर दो नामजद सहित कई लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
घायल आजाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा