{"_id":"640e0cab8836ba362105c7c4","slug":"two-bike-riders-injured-in-car-collision-rewari-news-c-17-1-91320-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
Sun, 12 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव सुठानी के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ट्राॅमा सेंटर में उपचार के लिए भिजवाया गया, जहां दोनों की हालत ठीक हैै। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने घायलों की बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के नंगली निवासी लोकेश ने बताया कि वह और उसके दोस्त महेंद्रगढ़ के नांगल सिरोही निवासी भीमसिंह बावल स्थित एफजेएम कंपनी में कार्य करते हैं। दोनों बाइक से रेवाड़ी की ओर जा रहे थे। सुठानी के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कसौला थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।