फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two arrested in fetal sex test case, on remand for four days

Rewari News: भ्रूण लिंग जांच मामले में दो गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Mon, 06 Mar 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in fetal sex test case, on remand for four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भ्रूण की लिंग जांच करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बुलंदशहर में अस्पताल संचालक व भवन मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों में अस्पताल संचालक उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव अछेजा निवासी डाॅ. मुदस्सिर सैफी व भवन मालिक साठा, बुलंदशहर निवासी कपिल है। पुलिस दो दलालों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने छह फरवरी को दोनों आरोपी संदीप व नवीन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को आरोपी डाक्टर व अस्पताल भवन के मालिक के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी डाॅ. मुदस्सिर सैफी व भवन मालिक कपिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डाॅ. मुदस्सिर सैफी वर्तमान में हापुड़ की आनंद विहार सोसाइटी में रहता है। धारूहेड़ा थाना एसएचओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत से चार दिन रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे गिरोह व उसके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस को फरवरी माह में स्वास्थ्य विभाग को भ्रूण लिंग जांच कराने वाले दलालों के यहां सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर भ्रूण लिंग जांच के लिए डिकाॅय मरीज के जरिए दलालों से संपर्क किया गया। दलालों ने जांच के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। डिकाॅय मरीज द्वारा फोन-पे के जरिए गांव भालखी के रहने वाले संदीप को 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद संदीप व उसका साथी नवीन डिकॉय मरीज को बुलंदशहर लेकर गए थे। अल्ट्रासाउंड कराने से पहले आरोपियों ने डिकाॅय मरीज से 20 हजार रुपये फोन-पे के जरिए ट्रांसफर कराए थे। पूरी रकम मिलने के बाद आरोपियों ने बुलंदशहर के गांव बादशाहपुर स्थित कृपाल अस्पताल में पोर्टेबल मशीन से डिकाॅय मरीज का अल्ट्रासाउंड करा भ्रूण के लिंग की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस छापेमारी के बाद आरोपी डाक्टर मुदस्सिर सैफी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed