फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two arrested in case of beating and injuring

Rewari News: पीट-पीटकर घायल करने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of beating and injuring
रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित हरी नगर फ्लाईओवर के पास करीब चार माह पूर्व लाठी डंडों से पीट-पीटकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष टीम गठित कर आरोपी राजेश व मुकेश निवासी ग्राम नारायणपुर को उनके गांव से गिरफ्तार किया है। 2 जुलाई को नारायणपुर निवासी प्रवीण गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। हरी नगर पुल के पास दो-तीन गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने नारायणपुर निवासी प्रवीण की गाड़ी को जबरन रुकवा कर उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रामपुरा थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed