{"_id":"6af4af543ddff52e7d0e4ba3","slug":"two-additional-coaches-have-been-added-to-the-jodhpur-delhi-express-rewari-news-c-198-1-rew1001-248551-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में में दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में में दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए
Wed, 11 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में अलग-अलग दिनों में एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकॉनमी श्रेणी का कोच अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। इससे रेवाड़ी सहित रूट के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में यह व्यवस्था की गई है। ट्रेन नंबर 22491 जोधपुर से 12 और 13 नवंबर को एक-एक सेकंड एसी और थर्ड एसी इकॉनमी कोच के साथ रवाना होगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 22492 दिल्ली से 13 और 14 नवंबर को इन अतिरिक्त कोचों के साथ चलेगी। उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, वहां रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों के संचालन के साथ मौजूदा ट्रेनों में भी अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में परेशानी न हो।