Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Rewari, 3.51 lakh people will be administered deworming medication.

Rewari News: रेवाड़ी में 3.51 लाख लोगों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा

Wed, 11 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
In Rewari, 3.51 lakh people will be administered deworming medication.
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में 3 लाख 51 हजार 405 बच्चों, किशोरों और युवाओं को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 नवंबर को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दवा लेने से वंचित रह गए लाभार्थियों को कवर करने के लिए 19 नवंबर को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 24 हजार 778 बच्चों एवं किशोरों तथा 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 26 हजार 627 लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाएगी दवा:
डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं तक दवा पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।


दवा की उपलब्धता और निगरानी के निर्देश:
डीसी ने निर्देश दिए कि अभियान के लिए दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, लाभार्थियों की पहचान और व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाए। साथ ही दवा सेवन की नियमित निगरानी की जाए और निर्धारित समय पर रिपोर्टिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अभियान से वंचित न रहे। बैठक में डिप्टी सीएमओ (टीबी) डॉ. विक्रम सिंह, डीएसपी संजीव बल्हारा, डॉ. जोगिंदर तंवर और डॉ. संदीप यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed