Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deprived voters should fill out Enclosure-B and submit it to the BLO: DC

वंचित मतदाता एनक्लोजर-बी भरकर बीएलओ के पास जमा करें : डीसी

Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deprived voters should fill out Enclosure-B and submit it to the BLO: DC
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग ने एक और अवसर दिया है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट यानी एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाता अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र दोबारा जमा करवा सकेंगे। इसके लिए बुधवार को लघु सचिवालय में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले मतदाता एनक्लोजर-बी भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवा सकते हैं। पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट एप से भी प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर निवास स्थान बदलने वाले मतदाता नए क्षेत्र के बीएलओ के पास एनक्लोजर-ए, एनक्लोजर-बी और नए निवास स्थान से संबंधित दस्तावेज एवं विवरण (एनक्लोजर-सी) जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मतदाताओं को फॉर्म नंबर-8 भरने की जरूरत नहीं होगी। बीएलओ भी एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं को व्हाट्सएप, ई-मेल, एसएमएस या व्यक्तिगत रूप से गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाएंगे।

ईसीआईनेट एप से बीएलओ से घर बैठे करें संपर्क:
डीसी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआईनेट मोबाइल एप पर ''बुक ए कॉल विद बीएलओ'''' सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए एप डाउनलोड कर लॉगिन और ओटीपी सत्यापन करना होगा। इसके बाद ''कनेक्ट विद इलेक्शन ऑफिशियल्स'''' में जाकर ''''नो योर बीएलओ'''' विकल्प चुनना होगा। संबंधित बीएलओ की जानकारी मिलने के बाद ''''बुक ए कॉल विद बीएलओ'''' पर क्लिक कर अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद बीएलओ स्वयं फोन करके संपर्क करेंगे।

30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी ने बताया कि आयोग ने एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस और उनके निस्तारण की अवधि 20 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से बीएलओ का सहयोग करने और एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें प्रपत्र उपलब्ध करवाने की अपील की।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, आम आदमी पार्टी से सुभाष अग्रवाल, इनेलो से राजवंत डहीनावाल, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, नायब तहसीलदार हसन मोहम्मद, कानूनगो अजय यादव, संजय कुमार और प्रवीण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed