{"_id":"6681b631243eeefc3c09ebf4","slug":"two-accused-of-withdrawing-money-by-inserting-chip-in-atm-arrested-rewari-news-c-198-1-fth1001-206214-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एटीएम में चिप लगाकर रुपये निकालने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एटीएम में चिप लगाकर रुपये निकालने के दो आरोपी काबू
Mon, 01 Jul 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। गांव आजाद नगर में एक एटीएम में चिप लगाकर रुपये निकालने के दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिययागया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव आजाद नगर निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उसने धारूहेड़ा में स्थित हिटाची कंपनी का एटीएम बूथ को रोजाना रात 10 बजे बंद कर चला जाता है। रविवार सुबह 6 बजे जब वह एटीएम में पैसे डालने आया तो देखा कि पैसे निकालने की जगह एक प्लेट चिपका हुआ है। जब उसने सीसीटीवी में देखा तो पता लगा कि रात साढ़े 9 बजे के आसपास एक लड़का एटीएम मशीन के अंदर चिप लगाते हुए नजर आ रहा है। कुछ देर एटीएम बाहर पहरा दिया तो एक युवक वहां आया और उसका दूसरा साथी कुछ दूर पर बाइक लेकर खड़ा था। दोनों लोग वही थे जो सीसीटीवी कैमरा में दिखे थे। जैसे ही युवक एटीएम के अंदर घुसा मौके पर उसे काबू कर लिया। भागते वक्त उसका दूसरा साथी भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की पहचान अजमुद्दीन व अरुण के रूप में हुई है। इससे पहले भी करीब 1 माह एटीएम से करीब 45000 रुपये कम हो गये थे। फिलहाल धारूहेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।