फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of snatching Swift and mobile from cab driver arrested

Rewari News: कैब चालक से स्विफ्ट और मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching Swift and mobile from cab driver arrested
रेवाड़ी। गांव मसानी के पास राजस्थान के एक कैब चालक को बदमाशों ने लिफ्ट लेकर लूट लिया। बदमाश उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर स्विफ्ट गाड़ी और मोबाइल छीन ले गए। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने पीछा करते हुए 2 बदमाशों को झज्जर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। दोनों नर्सिंग के स्टूडेंट हैं। दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला झुन्झुनू निवासी पवन टैक्सी चलाता है। वीरवार रात वह रेवाड़ी के धारूहेड़ा में सवारी छोड़ने के लिए आया था। वापस लौटते समय धारूहेड़ा के समीप ही रेवाड़ी जाने के लिए 3 लोग लिफ्ट लेकर उसकी स्विफ्ट कार में सवार हो गए। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज से उतरते ही बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और उसका मोबाइल व स्विफ्ट कार छीन ली।
विज्ञापन

झज्जर से पकड़े दोनों आरोपी

आरोपी पवन को रोड पर ही छोड़कर भाग गए। पवन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी की। लेकिन तब तक बदमाश जिले की सीमा से निकल चुके थे। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा किया तो पता चला कि वे अभी झज्जर एरिया में है। पुलिस ने झज्जर एरिया से वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक सोनीपत तो दूसरा फरीदाबाद जिले का रहने वाला है। डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि दोनों आरोपी नर्सिंग के स्टूडेंट रहे है। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। तीसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed