{"_id":"67b374b51687d5e939000d80","slug":"two-accused-of-cheating-by-luring-huge-profits-in-share-market-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215384-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो : 01पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुजरात के जिला मेहसाना के गांव नवास राजपुर निवासी आशीष चौधरी व गुजरात के जिला मेहसाना की आनंद नगर सोसाइटी हाल गांव सुदासना निवासी गौतम प्रजापति के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि सतबीर सिंह के खाते से पैसे एक अन्य खाते से होते हुए आरोपी आशीष चौधरी के खाते में गए थे। आशीष चौधरी गौतम प्रजापति के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
दरअसल, गत वर्ष 19 जून को गांव आनंदपुर निवासी सतबीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहता था। इसके लिए वह एक ग्रुप से जुड़ गया। आरोपियों ने उससे शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उससे बार-बार खाते में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।