फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested with stolen bike

Rewari News: एलडीसी पद की परीक्षा लीक करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के रिमांड पर

Thu, 13 Feb 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen bike
फोटो : 07आरोपी, सचिन यादव। स्रोत : पीआरओ
कोसली। पुलिस ने बिजली विभाग में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) पद की परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव खेडी सुल्तान हाल शिव कॉलोनी हेलीमंडी गुरुग्राम निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से वर्ष 2021 में थाना कोसली में पेपर लीक का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया था कि उसकी बुआ के बेटे ने जिला गुरुग्राम के कस्बा हेलीमंडी की शिव कॉलोनी निवासी सचिन पुत्र सुभाष द्वारा पेपर आउट कर आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने के बारे में बताया था। उन्होंने सचिन से मुलाकात की तो उसने पेपर आउट कर नौकरी लगवाने के बारे में बताया और साथ ही किसी अन्य उम्मीदवार को लेकर आने पर कमीशन का लालच भी दिया। लिलोढ़ निवासी सचिन ने अपनी रिश्तेदार पूजा यादव की आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात की। इसके बाद आरोपियों ने पूजा को दिल्ली बुलाकर पेपर पढ़वाए। पेपर में पूजा पास हो गई थी और नौकरी के लिए उसका चयन हो गया था। बदले में हेलीमंडी निवासी सचिन ने आठ लाख रुपये लिए थे और एक लाख रुपये लिलोढ़ निवासी सचिन को कमीशन भी दिया था।
विज्ञापन


यह था मामला

जांच अधिकारी प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक कश्मीर सिंहने बताया कि 16 सितंबर 2021 को सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी सचिन ने एयर फोर्स, डीएमआरसी, आईटीबीपी हरियाणा में क्लर्क, लाइनमैन आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर सिस्टम हैक कराकर पेपर में पास करवाने का आश्वासन देकर पैसे लिए थे। एचएसएससी (हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन) की ओर से आयोजित एलडीसी परीक्षा में पेपर लीक करके नौकरी दिलाने के बारे जांच की गई तो आरोपी सचिन व उसके अन्य साथियों की कई लोगों से बातचीत की जानकारी सामने आई। पूजा निवासी बेरली, दीपक निवासी लिलोढ़, दीपक निवासी बेरली, मनोज निवासी लिलोढ़ के बयानों से आरोपी सचिन कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करवाने के घटनाक्रम में सच्चाई पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी सचिन व पूजा यादव को पहले ही कर लिया था गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि करनाल सेंटर में एलडीसी की परीक्षा में वही प्रश्न आये जो पेपर लीक करके सचिन व उसके साथियों ने पढ़ाया था। पूजा यादव इस परीक्षा में चयनित पाई गई और उसका चयन यूएचबीवीएनएल (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड) में होना पाया गया था। पुलिस ने थाना कोसली में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सचिन व पूजा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed