फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in Rs 30.80 lakh cyber fraud case

Rewari News: 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी काबू

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Rs 30.80 lakh cyber fraud case
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गुजरात के जिला सबरकाटा गांव नवावास चौपड़ निवासी डाबी खाटू सिंह प्रधान सिंह व गुजरात के जिला महसाना गांव ठाकोरवास छबलिया निवासी ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति में बताया कि बीएमजी सिटी रेवाड़ी निवासी चंद्रप्रभा ने शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 15 अप्रैल को उसके पास व्हाट्स एप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम एलेक्स बताते हुए ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था।
विज्ञापन

उसने कॉल करने वाले को बताया कि उसके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं। उसने कहा कि वह उसके डीलर से बात करते हुए बिना पैसा लगाए ही 20 फीसदी तक मुनाफा कमा सकती है। उसके हां करने के बाद पांच ट्रेड कराते हुए उसके खाते में 1800 रुपये डाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ब्रोकर बताने वाले बाबथ नामक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके अकाउंट में 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसके आदमी घर पर आकर पैसे की वसूली करेंगे।
उसे घर से उठवाने और उसका घर बेचने तक की धमकी दी गई। इन लोगों ने उससे हस्ताक्षर व आईडी पहले ही व्हाट्स एप पर मंगवा लिए थे। इसलिए वह बुरी तरह घबरा गई। उसके पास धमकी भरे मैसेज भेजे गए। डर के मारे उसने बताए गए नंबरों पर 5 मई से 17 जून 2025 तक 30 लाख 79 हजार 993 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गुजरात के जिला सबरकाटा गांव नवावास चौपड़ निवासी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह व गुजरात के जिला महसाना गांव ठाकोरवास छबलिया निवासी ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह के खाते में ठगी के 95 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed