{"_id":"694d7b8024fbe5d90d0dfec5","slug":"two-accused-arrested-in-cyber-fraud-case-rewari-news-c-198-1-fth1001-230992-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Dec 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7 : ठगी के दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।स्रोत: पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी यूपी के जिला इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद और जिला इटावा के इमामवाड़ा निवासी फरहान खान है।
पुलिस के मुताबिक गांव मालपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि 1 नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। फाइल पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया। 5 नवंबर को फोन रिसेट किया और बैंक में जांच की तो पता चला कि 1 से 5 नवंबर के बीच उसके बैंक खाते से 11 बार में साढ़े 15 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
इस पर साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपियों जाहिद और फरहान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जाहिद के बैंक खाते में ठगी की 8 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि फरहान खान ने साइबर ठगों को देवेंद्र का खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। साइबर थाना रेवाड़ी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।