फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in case of theft of cash and jewelery from house

Rewari News: मकान से नकदी व आभूषण चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of theft of cash and jewelery from house
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने मकान से मोबाइल, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल की गुरुनानक काॅलोनी निवासी राम व पंजाब के जिला भगत सिंह नगर के गांव उधोमाल निवासी बलविन्द्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी झज्जर रोड रेवाड़ी व हाल किरायेदार न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ अपने भांजे के कुआं पूजन के कार्यक्रम में गया था। जब वह वापिस घर पर आया तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था तथा घर के अन्दर सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। चोर उसके घर से एक मोबाइल फोन, 22 हजार रुपये, घर में रखे आभूषण व अन्य सामान को चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जो इस मामले में अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को मामले में दो आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल की गुरुनानक कालोनी निवासी राम व पंजाब के जिला भगत सिंह नगर के गांव उधोमाल निवासी बलविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed