{"_id":"696bd5ef5ff3d174b00fb76c","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-cash-and-mobile-phone-after-beating-rewari-news-c-198-1-rew1001-232218-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 18 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बावल पुलिस ने अगस्त 2025 में एक कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव तेहड़का निवासी सचिन कुमार उर्फ धोलिया और यूपी के हापुड़ के गांव निजामपुर हाल आबाद नजदीक रसियावास फाटक निवासी सागर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 31 अगस्त 2025 को रेलवे रोड बावल पर एक मकान में किराये पर रह रहे मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गांव बिऔला निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
30 अगस्त 2025 की रात वह रेलवे पुल के पास एक दुकान से सामान खरीदने के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने उसे एक ओर बुला लिया। तीनों उसे कच्चे रास्ते पर ले गए और मारपीट करते हुए जेब से नकदी निकाल ली।
मोबाइल फोन से यूपीआई के जरिए 1 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके पास मौजूद उसके दोस्त के मोबाइल फोन से भी 1270 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने उसके दोस्त का मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि उसका मोबाइल फोन वही फेंककर तीनों अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने थाना बावल में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी।