फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for firing on two youths

Rewari News: दो युवकों पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing on two youths
फोटो : 05 रेवाड़ी। पुलिस की गिरफ्त में दोनोें आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। गांव गोकलगढ़ में दो युवकों पर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर और रोहतक के गांव भाली आदमपुर हाल रोर विहार काॅलोनी रोहतक निवासी विकास उर्फ मोटू के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी यशपाल उर्फ गोलू ने शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 में उसके गांव में हुए हत्या के केस में वह जेल में बंद था। इस केस में वह करीब ढाई माह पहले ही जमानत पर अपने घर आया था। 15 अगस्त को वह अपने साथी धीरज उर्फ सोनू के साथ अपने घर के पास बने चबूतरा पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए जो सभी ने अपना मुंह ढक रखा था। आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया। इस दौरान उसका दोस्त धीरज उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वारदात वर्ष 2021 में उनके गांव में हुए मर्डर में रंजिश रखते हुए डाॅक्टर उर्फ अनुज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed