फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for cheating in the name of sending people abroad

Rewari News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating in the name of sending people abroad
फोटो : 20 आरोपी रविकांत व शाहरुख अहमद। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने नौकरी के लिए यूएसए भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों यूपी के जिला बागपत के पट्टी ब्राह्मणान सादकपुर सनोली निवासी रविकांत व गुराना रोड बड़ौत निवासी शाहरुख अहमद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि साइबर ठगी में यूपी के जिला बागपत के पट्टी ब्राह्मणान सादकपुर सनोली निवासी रविकांत का बैंक खाता प्रयोग किया गया था। रविकांत के खाते से करीब 2 लाख 13 हजार रुपये की राशि गई थी।
विज्ञापन

शाहरुख अहमद ने रविकांत से बैंक खाता लेकर कमीशन के आधार पर उसे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी रविकांत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी शाहरुख अहमद को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 6 सितंबर को सिविल अस्पताल बावल के पास रहने वाले धीरज ने शिकायत में बताया था कि एमिली जॉनसन नाम से उनके मोबाइल पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसे स्वीकृत करने के बाद उसके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले को बताया था कि वह बेरोजगार है और विदेश में नौकरी करना चाहता है। फोन करने वाले ने उसे यूएसए में वीजा लगाने को कहा गया। बाद में उसी नंबर से कॉल आई कि उसका वीजा एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेज दिया गया है।

उससे कई खाता नंबरों पर विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 14 लाख 26 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उससे और राशि की मांग की, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed