{"_id":"670471db886b4ba224075894","slug":"truck-tyres-oil-and-accessories-stolen-rewari-news-c-198-1-rew1001-210276-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रक का टायर, तेल और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रक का टायर, तेल और सामान चोरी
Tue, 08 Oct 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कंपनी से तेल और सामान लोड कर जयपुर जा रहे एक ट्रक के टायर, तेल और सामान चोरी हो गए। घटना की शिकायत की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में भरतपुर जिले के गांव नौनेरा निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि वह बावल क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में एक गाड़ी पर उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गढ़ी दौलत निवासी सरवर को चालक रखा है। 1 अक्तूबर को सरवर गाड़ी लेकर खुशहेड़ा की सीमेंट प्लांट से जयपुर के लिए रवाना हुआ था लेकिन वह रास्ते में एक होटल के समीप ट्रक खड़ा कर घर चला गया। संपर्क किया गया तो बताया कि उसे घर पर जरूरी काम था जिसके कारण वह ट्रक खड़ा करके चला गया। वह 3 अक्तूबर को लौटेगा। पीड़ित ने बताया कि जब वह वापस नहीं आया तो कंपनी से उसे फोन किया गया, उसका मोबाइल बंद आ रहा था। 4 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी का पता चला। मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी से डीजल, चार टायर व सामान गायब थे। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।